चेहरे पे चमक लाने के घरेलु उपाय

चेहरे पे चमक लाने के घरेलु उपाय

हम सभी चाहते है कि हमारा चहरा साफ एवं सुदंर दिखे।लेकिन हमारी रोज के कामो की दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते है कि अपने त्वचा पर कम ही ध्यान देना हो पाता है।और अचानक हम कही जाना पड़ जाये तो हमें चिंता होने लगती हे कि अब इतने कम समय में हम अपने चहरे के लिए क्या करें कि हमारा चेहरा चमकदार दिखे। इसी समस्या को दूर करने के लिए आपके लिये कुछ घरेलू उपाय निकाले है जिनका प्रयोग कर के आप अपने चेहरे की काँटी को पुनः प्राप्त कर सकते हैं |


उपाय

चावलं का पानी

सुन्दर व् गोरी त्वचाः के लिए एक बहुत आसान उपाय है जिसको आप फटाफट कर सकते है। चावंल के पानी को मांड कहते है इसके लिये आपको इस विधि क प्रयोग करना है।
विधि –

चावल को धो कर,फिर से साफ में पकाने के लिए रख दीजिये | जब चावल पक जाये तो उसका पानी निकाल ले। अब पानी को ठंडा कर ले।और चहरे पर अच्छे से मसाज करे। थोडी देर बाद चहरे को पानी से धो ले। नरम तोलिये से चहरे को साफ कर ले।तुरन्त फर्क दिखेगा।

पोदीना का पैक 

सुन्दर व् गोरी त्वचाः के लिए  पुदीने का रस जितना पेट के लिये लाभदायक होता है उसी तरह इसकी पत्तियों से तैयार किया गया पैक चहरे की खुबसूरती को निखारता है।यह चहरे के दाग धब्बे को भी हटाता है एवं त्वचा के बंद रोमछिद्रों को भी खोलता है। बस ध्यान रहे कभी भी खाली पुदीने को चहरे पर ना लगाये।
विधि- पोदीना का पेस्ट में दही, एक कप ग्रीन टी, नीबू की कूछ बूंदे को मिलाके पैक तैयार करे। चहरे को धो कर पैक को लगाये। एक परत के उपर दूसरी  लगाये। जब पैक सूख जाये आप उसको धीरे धीरे निकाल ले।फिर हल्की गुनगुनी ग्रीन टी से चेहरा धो ले। बाद में ठंण्डे पानी से चहरा धो ले |

शहद  

सुन्दर व् गोरी त्वचाः के लिए  त्वचा के लिये शहद एक बेहतर उपाय है यह त्वचा के बेक्टैरिया को दूर करता है।एवं चहरे मे चमक लाता है।
विधि- शहद का लेप चहरे पर लगाये। उस लेप को चहरे पर अच्छी तरह मले। लेप को सूखने के बाद गुनगुने पानी धो ले। चहरे में निखार आयेगा।

तुलसी के पत्तो का लेप 

तुलसी तो हम सभी के घर में होती है तुलसी की पत्तियों में यह गुण है जो चहरे को दाग धब्बो से दूर रखता है।
विधि – तुलसी के पत्तो को पीसे, पानी में उसका लेप बनाये। उसको चहरे पर लगाये। चहरे को सूखने दे। फिर ठण्डें पानी से धो ले। चहरे के कील मुहांसे निकल जायेंगे।

बादाम और शहद 

बादाम में बहुत प्रोटीन होता है।बादाम चहरे को तरो ताजा बनाता है। इसलिये हो सके तो रोज दिन में एक बार बादामं खाये। और इसी का पैक बनाएं |

विधि : बादांन के तेल में शहद एवं नीबू की कुछ बूंदे मिलाये। इसका लेप बनाके चहरे पर इसकी मसांज करे। लेप सूखने के बाद चहरे को धो ले। चेहरे में निखार दिखेगा।

दही 

दही शरीर के लिये बहुत अच्छा रहता है। इसमे अम्लीय गुण होता है। जो शरीर के लिए लाभ कारी होता है ।इसी तरह अगर हमे जल्दी अपने चहरे पर निखार लाना है तो हम दही का उपयोग करे।

विधि: ठंण्डे दही से चहरे पर अच्छे से मालिश करे। अब चहरे को धो ले।चहरे में ताजापन दिखेगा।

चहरे को खुबसूरत बनाने के ये सभी उपाय अच्छे उपाय अनुभूत उपाय हैं जिससे हम अपने चहरे पर निखार ला सकते है। आप ये सभी उपाय करे और चहरे को साफ एवं सुदंर बनाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *