करेले की टेस्टी कचौड़ी
आवश्यक सामग्री :२०० ग्राम करेले के छिलके ,१ कटोरी बेसन , नमक स्वादानुसार , १ चुटकी हींग , १ चम्मच गरम मसाला , १/२ हल्दी व् लाल मिर्च पाउडर ,१ चम्मच धनिया पाउडर , तेल आवश्यकता अनुसार ,बारीक कटा हरा धनिया ,हरी मिर्च , कवरिंग के लिए ,२ कटोरी मैदा , मोयन के लिए तेल , नमक स्वादानुसार ,१/२ चम्मच अजवैन |
बनाने की विधि : करेले के छिलके ( करेले को छीलकर उसके छिलके निकल लें ) को धोकर उसका पानी निकल दे | अब पैन में तेल गरम करके उसमे हींग तड़काएं| उसमे मसाले डालकर करेले की छिलके डालकर पका लें | फिर उसमे भुना हुआ बेसन डालिए | जब अच्छी तरह मिक्स हो जाये तब उसे उतार लीजिये और उसकी गोली बनाकर रख लीजिये | अब मैदे की गोली लेकर उसमे तैयार मसाले की गोली भरकर कचौड़ी बना लीजिये | कड़ाही में तेल गरम करके उसमे कचौड़ी को माध्यम आंच पर सेक लीजिये |
क्या है ख़ास : करेले में प्रचुर मात्र में एंटी ओक्सिडेंट होता है | इसमें विटामिन के , आयरन, जिंक ,मैग्नीशियम ,पोटैशियम पाया जाता है | ये रक्त व् पेट साफ़ करता है | सुगर लेवल को कण्ट्रोल करता है | आसानी से पचता है एवं पेट की गर्मी व् काफ को दूर करने में मददगार है |
Advertisements
about:blank
REPORT THIS AD
अंकुरित मेथी दलिया रोल
आवश्यक सामग्री : १/४ छोटी कटोरी अंकुरित मूंग , चना , मोठ , मेथिदाना , आधा छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर , नमक स्वादानुसार ,१०० ग्राम तेल ,एक एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस , धनिया ,हरी मिर्च एवं अदरक का पेस्ट , एक छोटी कटोरी दलिया , एक छोटा चम्मच बेसन ,१/२ चम्मच तिल , एक चम्मच मूंगफली |
बनाने की विधि : अंकुरित मूंग , चना ,मोठ ,दाना मेथी को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लीजिये | दलिया को २ घंटा पानी में भिगोकर रखिये | फिर उसका पानी निकाल लीजिये | कड़ाही में जीरा तड़का दलिया मूंग ,मोठ दाना मेथी, चना डालकर एवं बेसन के साथ पका लीजिये | तैयार मिश्रण को ठंडा कर उसे रोल बनाकर तिल में लपेट लीजिये | कडाही में तेल गरम कर रोल दाल सुनहरे होने तक तल लें | धनिया की चटनी के साथ सर्व करें |
क्या है ख़ास : दलिया में कार्बोहाइड्रेट्स कम एवं प्रोटीन अधिक होने से यह कोलेस्ट्रोल को जमने नहीं देता है एवं फाइबर व पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है | एंटी ओक्सिडेंट युक्त दाना मेथी में , विटामिन बी 6 सर्दी , मधुमेह ,कब्ज़ में फायदा करता है | अंकुरित दालों में पाया आने वाला आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन बढाता है एवं कैल्शियम से हडियों में ताकत आती है |
